फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ कौशल महोत्सव, बारिश के कारण नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम स्थगित, वापस भेजे गए युवा

राजधानी लखनऊ के कॉल्विन कॉलेज में आयोजित दो दिवसीय कौशल महोत्सव का समापन कार्यक्रम भारी बारिश की वजह से स्थगित कर दिया गया है। केंद्रीय राज्यमंत्री जयंत चौधरी से अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म 'एक्स' पर पोस्ट करके इस बात की जानकारी दी है। जयंत चौधरी ने 'एक्स' पर पोस्ट करके लिखा कि भारी वर्षा के कारण लखनऊ कौशल महोत्सव का समापन समारोह स्थगित करना पड़ा। यह वह क्षण था, जब चुनिंदा युवाओं को प्रमाण-पत्र दिए जाने थे। लेकिन, प्राकृतिक परिस्थितियों के आगे हमें यह निर्णय लेना पड़ा। फिर भी इस महोत्सव ने जो ऊर्जा और उपलब्धियां दी हैं, वे ऐतिहासिक हैं। जयंत चौधरी ने बताया कि कौशल महोत्सव में 30,387 युवाओं ने ऑनलाइन और ऑफलाइन पंजीकरण किया। इनमें 14,400 इंटरव्यू सम्पन्न हुए। 8,124 उम्मीदवारों का चयन किया गया। इन युवाओं का इलेक्ट्रॉनिक, बीएफएसआई, लॉजिस्टिक्स, आईटी व ऑटोमोटिव जैसे प्रमुख क्षेत्रों में युवाओं को नौकरी दी गई। उन्होंने बताया कि इनमें कुछ युवाओं को करीब पांच लाख सलाना पैकेज पर नौकरी दी गई है। यह केवल एक आंकड़ा नहीं, बल्कि इस बात का प्रमाण है कि सही मार्गदर्शन और प्लेटफ़ॉर्म मिलने पर भारत का युवा किसी भी क्षेत्र में अपनी पहचान बना सकता है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें