'कम से कम सफाई तो कर देते खिलाड़ी प्रैक्टिस करते हैं' यह तस्वीर है राजधानी लखनऊ के केडी सिंह बाबू स्टेडियम की। जहां सुबह ममता चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा योग कार्यक्रम कराया गया। कार्यक्रम संपन्न हुआ पर जिम्मेदार सफाई करना भूल गए। शाम को इसी स्टेडियम में खिलाड़ी प्रैक्टिस करते हैं। तस्वीरों में आप देख सकते हैं कि पूरे स्टेडियम में गंदगी फैली हुई है और खिलाड़ी प्रैक्टिस कर रहे हैं।