राजधानी लखनऊ में मंगलवार को मंगल पांडेय मार्ग स्थित संस्कृत पाठशाला महाविद्यालय में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्व. हेमवती नंदन बहुगुणा की पुण्यतिथि पर दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र एवं सामान्य स्वास्थ्य जांच शिविर, हेल्थ कैंप का आयोजन किया गया। विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना कार्यक्रम का उद्घाटन किया।