फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : एक भारत, श्रेष्ठ भारत, सुरक्षित भारत की पृष्ठभूमि में सरदार पटेल की सोच-सीएम योगी

भूपेन्द्र सिंह Updated Sun, 15 Dec 2024 02:49 PM IST

यूपी का राजधानी लखनऊ में रविवार को लौहपुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। इसमें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी शामिल हुए। उन्होंने सरदार पटेल की प्रतिमा पर पुष्पार्पित कर उन्हें नमन किया। इस मौके पर सीएम ने कहा कि सरदार पटेल वर्तमान भारत के शिल्पी थे। उनका जीवन राष्ट्र एवं भारत मां के चरणों में समर्पित था। उन्होंने स्वतंत्र भारत के पहले गृह मंत्री के रूप में देश के एकीकरण के अभियान को नई ऊंचाइयां प्रदान कीं। साथ ही 563 से अधिक रियासतों को भारत गणराज्य का हिस्सा बनाया। आज का भारत सरदार पटेल की सूझबूझ का परिणाम है। एक भारत, श्रेष्ठ भारत, सुरक्षित भारत की पृष्ठभूमि में सरदार पटेल की सोच, प्रयास व परिश्रम है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें