राजधानी लखनऊ में सोमवार को अखंड आर्यावर्त आर्य त्रिदंडी महासभा का द्वितीय स्थापना दिवस मनाया गया। इसे राष्ट्रीय अधिवेशन के रूप में मनाया गया। इस दौरान मौजूद पदाधिकारियों ने नारा दिया कि 'जाति-पांति की करो विदाई... हिंदू-हिंदू भाई-भाई'। इस दौरान कलाकार निशू ने श्रीराम कृपालु भज मन पर प्रस्तुति दी।