आईपीएल मैच देखने झारखंड से कुछ युवा राजधानी लखनऊ पहुंचे थे। मैच रद्द होने की खबर मिली तो वह निराश हो गए। हालांकि सीमा पर तनाव को देखते हुए लिए गए निर्णय का समर्थन किया। कहा कि देश पहले है, खेल बाद में। विराट कोहली को हम फिर कभी देख लेंगे। अभी देश की सुरक्षा जरूरी है। वह ट्रेन पकड़कर वापस लौट गए।