समाजवादी पार्टी (सपा) के वरिष्ठ नेता आज़म खान ने शुक्रवार को अखिलेश यादव से मुलाक़ात की। मुलाक़ात के बाद मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा, “हमारी मुलाक़ात अच्छी रही। हमने क्या बात की — न आप पूछिए, न मैं बताऊँगा।”
आज़म खान ने भावुक अंदाज़ में कहा, “इतना जुल्म सहने के बाद भी कुछ लोग आज भी ज़िंदा हैं, जिनकी सहनशीलता पत्थर से भी ज़्यादा कठोर है। कुछ साथी अभी भी जेल में हैं, और मैं उनकी कहानियाँ लेकर आया था।”
उन्होंने आगे कहा कि हमारी पीढ़ी को यह नहीं भूलना चाहिए कि एक समय हमारे साथ भी ऐसी घटनाएँ घटी थीं। आज़म खान के इस बयान को पार्टी में चल रही मौजूदा सियासी हलचलों से जोड़कर देखा जा रहा है।