यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर 'मौतकांड' के मजिस्ट्रेट जांच के आदेश दे दिए हैं। इस बीच मरने वाले बच्चों के परिवार के प्रति संवेदना जताते हुए योगी ने कहा कि दोषियों को बिल्कुल भी बक्शा नहीं जाएगा। साथ ही, ऑक्सीजन सप्लायर की भूमिका की भी जांच होगी।