लखनऊ में मुकुंद ज्वैलर्स की दुकान पर लूट का सीसीटीवी फुटेज सामने आ गया है। इसमें दिखाई दे रहा है किस तरह से हेलमेट पहने बदमाश दुकान में घुसे। पहले बदमाशों को रोकने की कोशिश हुई, धक्कामुक्की भी हुई, लेकिन रिवॉल्वर और पिस्तौल से लैस बदमाशों के आगे दुकान पर बैठा कोई भी शख्स मुकाबला नहीं कर पाया। बदमाशों ने आनन-फानन में लगभग चालीस किलो सोना लूट लिया और जितना भी कैश था सब जेब में भरकर चलते बने। माना जा रहा है कि ये लखनऊ के इतिहास की सबसे बड़ी लूट है। सीसीटीवी फुटेज आने के बाद पुलिस पर अपराधियों की जल्द धरपकड़ के लिए दबाव बढ़ गया है।