फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगरा प्रेमनगर डाकघर को कब मिलेगी नई इमारत?

नगरा प्रेमनगर स्थित डाकघर आज भी जर्जर और पुरानी इमारत में संचालित हो रहा है। यहां आने वाले उपभोक्ताओं को मूलभूत सुविधाओं का अभाव झेलना पड़ता है। न पर्याप्त बैठने की व्यवस्था है, न ही अन्य आवश्यक सुविधाएं, जिससे विशेषकर बुजुर्गों, महिलाओं और दूर-दराज से आने वाले लोगों को काफी असुविधा होती है। स्थानीय निवासी सुरेश कुमार गौड़ का कहना है कि डाकघर में प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोग डाक, बैंकिंग एवं अन्य सेवाओं के लिए पहुंचते हैं, लेकिन भवन की जर्जर स्थिति और सुविधाओं की कमी के कारण उपभोक्ताओं को लंबे समय से परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उनका कहना है कि संबंधित विभाग को जल्द से जल्द नई एवं सुविधायुक्त इमारत का निर्माण कराना चाहिए, ताकि क्षेत्रवासियों को बेहतर सेवाएं मिल सकें। क्षेत्रवासियों की मांग है कि संबंधित विभाग इस समस्या का शीघ्र संज्ञान ले और नगरा प्रेमनगर डाकघर के लिए नई, सुरक्षित एवं सभी आवश्यक सुविधाओं से युक्त इमारत का निर्माण कराया जाए।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें