फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बांसुरी के मधुर स्वरों और लोकगीतों ने मोहा मन

संवाद न्यूज एजेंसी झांसी। प्रभु श्रीरामलाल संगीत महाविद्यालय की ओर से लक्ष्मी व्यायाम मंदिर में आयोजित 51वीं अखिल भारतीय संगीत प्रतियोगिता के दूसरे दिन 148 प्रतिभागियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। बांसुरी और पखावज के मधुर स्वरों के साथ लोकगीत और शास्त्रीय गायन ने श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। वहीं, कथक, सामूहिक नृत्य और लोकनृत्य की प्रस्तुतियों ने भी खूब मन मोहा। सह संयोजक दिनेश भार्गव ने बताया कि शनिवार शाम पांच बजे से अखिल भारतीय संगीत सम्मेलन आयोजित होगा। इसमें संचिता ठाकुर, हरिराम वर्मा, श्रीराम साहू, रोहित कुमार, जबलपुर के अखिलेश पटेल, दिल्ली के सचिन शर्मा और डॉ. अविनाश कुमार सहित देश के विभिन्न हिस्सों से आए कलाकार अपनी प्रस्तुतियां देंगे। इससे पहले सुबह योगाचार्य भूदेव ने सूर्य नमस्कार, सर्वांगासन सहित विभिन्न योगासनों का अभ्यास कराया। महाविद्यालय की प्राचार्या सलोनी झा के नेतृत्व में विद्यार्थियों ने संगीतमय गीता पाठ किया। कृष्णकांत झा ने गीता पर प्रवचन दिए। कार्यक्रम का संचालन ब्रजभूषण झा ने किया। अंत में महाविद्यालय के महामंत्री डॉ. सुनील दीक्षित ने आभार व्यक्त किया। इस मौके पर नरोत्तम दास अग्रवाल, सुरेश चंद्र खरे, अविनाश झा, विनय सिजरिया, अवधेश राय, हरिमोहन गुप्ता और राजेश राय सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें