फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राम मंदिर चढ़ावा मामले की जांच की मांग को लेकर कांग्रेस की सद्बुद्धि यात्रा

नीरज नरवरिया Updated Tue, 07 Jul 2026 10:21 PM IST

झांसी। शहर एवं जिला कांग्रेस कमेटी के संयुक्त तत्वावधान में बुधवार को अयोध्या स्थित राम मंदिर के चढ़ावे से जुड़ी कथित अनियमितताओं की निष्पक्ष न्यायिक जांच की मांग को लेकर सद्बुद्धि यात्रा निकाली गई। कांग्रेस नेताओं ने मामले की स्वतंत्र जांच कराने और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। इस दौरान पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन आदित्य ने कहा कि राम मंदिर से जुड़े कथित चोरी के मामले ने देशभर के राम भक्तों की आस्था को ठेस पहुंचाई है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस के लगातार दबाव के बाद ट्रस्ट के कुछ लोगों के इस्तीफे हुए, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। शहर कांग्रेस अध्यक्ष मनोज गुप्ता ने आरोप लगाया कि चढ़ावे से जुड़ी कथित अनियमितताओं की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर निकाली गई सद्बुद्धि यात्रा के माध्यम से सरकार से निष्पक्ष जांच की मांग की जा रही है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि उचित कार्रवाई नहीं हुई तो कांग्रेस चरणबद्ध आंदोलन तेज करेगी। सद्बुद्धि यात्रा में पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन आदित्य, पूर्व राष्ट्रीय सचिव सुधांशु त्रिपाठी, जिला अध्यक्ष देशराज रिछारिया, शहर अध्यक्ष मनोज गुप्ता सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता शामिल रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें