फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निवाड़ी में नाला पार करते समय आठ वर्षीय बच्ची बह गई

नीरज नरवरिया Updated Wed, 26 Aug 2026 09:04 PM IST

निवाड़ी। जिले में बुधवार सुबह हुई तेज बारिश के बीच दर्दनाक हादसा हो गया। खेत पर जाते समय नाला पार करने के दौरान आठ वर्षीय बच्ची अवंतिका तेज बहाव में बह गई। हादसे के बाद से स्थानीय लोगों और प्रशासनिक अमले ने बच्ची की तलाश शुरू कर दी। देर तक उसका पता नहीं चल सका था। जानकारी के अनुसार अवंतिका अपने परिचित के साथ खेत पर जा रही थी। लगातार बारिश के कारण क्षेत्र के नदी-नाले उफान पर थे। इसी दौरान नाला पार करते समय अचानक पानी का बहाव तेज हो गया और बच्ची उसकी चपेट में आकर बह गई। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और बच्ची की तलाश शुरू कर दी। बच्ची के पिता संतोष कुशवाहा ने बताया कि बारिश के कारण नाले में पानी का बहाव काफी तेज था। इसी दौरान नाला पार करते समय अवंतिका बह गई। प्रभारी मंत्री ने दिए सर्च ऑपरेशन तेज करने के निर्देश घटना की जानकारी मिलने पर निवाड़ी जिले के प्रभारी मंत्री नारायण सिंह कुशवाह ने जिला प्रशासन को बच्ची की तलाश के लिए सर्च ऑपरेशन तेज करने के निर्देश दिए। उन्होंने उपलब्ध संसाधनों का उपयोग करते हुए बच्ची को जल्द तलाशने के हरसंभव प्रयास करने को कहा। फिलहाल जिला और पुलिस प्रशासन की संयुक्त टीमें नाले के बहाव वाले क्षेत्रों में खोज एवं बचाव अभियान चला रही हैं। पुलिस अधीक्षक डॉ. राय सिंह नरवरिया, जिला पंचायत सीईओ रोहन सक्सेना, एसडीएम अशोक कुमार सेन समेत अन्य अधिकारी मौके पर सर्च टीम के साथ बच्ची की तलाश में जुटे हैं। वहीं, क्षेत्रीय लोग भी बच्ची के सकुशल मिलने की उम्मीद में तलाश अभियान में सहयोग कर रहे हैं।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें