Noida से पकड़े गए अलकायदा के संदिग्ध की खुली 'पोल'! ATS ने जो राज बताएं, हैरान कर देंगे! नोएडा सेक्टर-63 से गिरफ्तार किया गया अलकायदा मॉड्यूल से जुड़ा संदिग्ध जीशान अली मेरठ जिले के ललियाना गांव का रहने वाला है। सूत्रों के अनुसार, गुजरात एटीएस इस युवक पर पिछले एक महीने से निगरानी कर रही थी। उसकी गतिविधियों को इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस, और मिलने-जुलने वालों के जरिये ट्रैक किया जा रहा था। मंगलवार को उसे नोएडा के एफएनजी रोड स्थित सैनिक कम्यूनिकेशन मोबाइल की दुकान से गिरफ्तार किया गया था।