विज्ञापन

ऐ मेरी ज़मी मेवाड़ भूमी

Chandan singh

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            ए मेरी जमीं मेवाड़ भूमि ,
        
                                                    
                            
मेरी नस - नस में तेरा इश्क बहे ।
मैं बचा रहा तेरी शान सदा,
चाहे जान मेरी यह रहे ना रहे ।
रणभूमि मेरी हल्दीघाटी ,
तेरा ही तो हिस्सा है।
लड़ रहा मैं वैरी से मां,
तेरा ही यह किस्सा है ।
आन बान और मर्यादा का ,
पढ़ा जो मैंने किस्सा है।
लड़ता रहे यह प्रताप तेरा ,
तेरा ही ऐसा है हिस्सा है ।
ओ मेवाड़ भूमि मेरी पुण्य भूमि ,
तेरे खातिर युद्ध लडू ।
मैं लड़ता रहू वैरी से मां,
तेरा ही तो नाम करूं ।
ओ चित्तौड़ भूमि मेरी जन्मभूमि,
पूर्वज तुझ पर कुर्बान हुए ।
ना रखा कदम पीछे कभी ,
तेरे उन वीर पुरखो ने ।
ना छोड़ी कभी इस धरती को मां ,
तेरे उन वीर बेटों ने ।
मर मिटे हैं तुझ पर ही मां ,
उनमे तेरा खून था ।
जौहर की इन ज्वालाओ ने,
क्षात्र धर्म की माताओं ने ,
पुण्यभूमि पर नाम किया ।
आन - बान और शान के खातिर,
जौहर को तो जन्म दिया।
इस पुण्य भूमि पर मीराबाई ने ,
राजसिंहासन त्याग दिया ।
राजकुल के खातिर पन्ना ने ,
चंदन का बलिदान किया।

कवि - चंदन सिंह सारंगदेवोत
- हमें विश्वास है कि हमारे पाठक स्वरचित रचनाएं ही इस कॉलम के तहत प्रकाशित होने के लिए भेजते हैं। हमारे इस सम्मानित पाठक का भी दावा है कि यह रचना स्वरचित है। आपकी रचनात्मकता को अमर उजाला काव्य देगा नया मुक़ाम, रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करे। 
4 वर्ष पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

Sanjai kumar

103 कविताएं

View Profile