सांबा में हर घर तिरंगा अभियान के तहत पूर्व कैप्टन राज सिंह की पहल पर युवाओं ने भव्य तिरंगा रैली निकाली, जो हेलीपैड ग्राउंड से शुरू होकर वीर भूमि पार्क में संपन्न हुई। रैली के जरिए युवाओं को देशभक्ति, शारीरिक रूप से मजबूत बनने और नशे से दूर रहकर देश के लिए बेहतर भविष्य बनाने का संदेश दिया गया।