यंग स्टार क्रिकेट क्लब, डोडा ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से जानकारी दी कि आने वाली 'ऑल इंडिया 16वीं गोफुरन मेमोरियल T-20 क्रिकेट चैंपियनशिप 2026' का आयोजन 2 जून 2026 से स्पोर्ट्स स्टेडियम डोडा में किया जाएगा। इस टूर्नामेंट को लेकर तैयारियां तेज कर दी गई हैं और यह प्रतियोगिता देशभर की विभिन्न क्रिकेट टीमों को एक मंच पर लाकर रोमांचक मुकाबलों का आयोजन करेगी। आयोजन का उद्देश्य स्थानीय और राष्ट्रीय स्तर पर क्रिकेट प्रतिभाओं को अवसर प्रदान करना और खेल को बढ़ावा देना है।