अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने जम्मू में 'यशस्विनी-प्रांत युवती सम्मेलन 2026' का पोस्टर लॉन्च किया, जिसके तहत 30 सितंबर से 10 अक्तूबर तक जम्मू-कश्मीर और लद्दाख के सभी जिलों में सम्मेलन आयोजित होंगे। इन सम्मेलनों में छात्राओं को शिक्षा, सुरक्षा, करियर, आत्मरक्षा, उद्यमिता और नेतृत्व जैसे मुद्दों पर संवाद व भागीदारी का मंच दिया जाएगा।