बाजार में व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए प्रशासनिक टीम ने किया दौरा नगर परिषद के साथ-साथ जन वितरण विभाग के अधिकारियों ने बाजार का किया दौरा, इस दौरान अतिक्रमण करने वाले दुकानदारों पर नगर परिषद ने की कार्रवाई, वही जन वितरण विभाग के अधिकारियों ने खाद्य पदार्थों की दुकानों पर साफ सफाई रखने रसोई गैस सिलेंडर का प्रयोग न करने और रेट लिस्ट लगाए जाने के दिए निर्देश।