फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशे से दूरी, खेलों से दोस्ती: रियासी में 13 जुलाई से होगी रात्रिकालीन क्रिकेट प्रतियोगिता

Nikita Gupta Updated Thu, 02 Jul 2026 10:23 PM IST

रियासी में खेल प्रतिभाओं को मिलेगा नया मंच, 13 जुलाई से जनरल जोरावर सिंह खेल मैदान में होगी रात्रिकालीन क्रिकेट प्रतियोगिता। जनरल जोरावर सिंह खेल मैदान में 13 जुलाई से रात्रिकालीन क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। इस प्रतियोगिता का आयोजन स्थानीय युवाओं के संगठन इवनिंग क्रिकेट क्लब द्वारा किया जा रहा है, जिसका उद्देश्य युवाओं को खेलों से जोड़ना, उन्हें फिट रखना और नशे जैसी सामाजिक बुराई से दूर रहने के लिए प्रेरित करना है। करीब दो वर्ष पहले कुछ स्थानीय युवाओं ने अपनी व्यस्त दिनचर्या के बावजूद फिट रहने और नियमित खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से इवनिंग क्रिकेट क्लब की स्थापना की थी। क्लब के सदस्यों ने बताया कि अधिकांश युवा दिनभर नौकरी और अन्य कार्यों में व्यस्त रहते हैं, जिसके कारण वे अपने स्वास्थ्य और फिटनेस के लिए समय नहीं निकाल पाते। इसी सोच के साथ क्लब बनाया गया और शाम के समय क्रिकेट खेलने की शुरुआत की गई। अब यही क्लब एक नई पहल करते हुए जिले के खिलाड़ियों के लिए रात्रिकालीन क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित करने जा रहा है। क्लब के सदस्यों ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि इस प्रतियोगिता में जिले भर की टीमें हिस्सा लेंगी और नए खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का सुनहरा अवसर मिलेगा। उन्होंने कहा कि यह आयोजन केवल एक खेल प्रतियोगिता नहीं, बल्कि युवाओं को सकारात्मक दिशा देने का प्रयास है। जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा द्वारा चलाए जा रहे नशा मुक्ति अभियान से प्रेरित होकर क्लब ने यह निर्णय लिया है कि अधिक से अधिक युवाओं को खेलों से जोड़ा जाए, ताकि वे स्वस्थ जीवनशैली अपनाएं और नशे जैसी गंभीर समस्या से दूर रहें। क्लब के सदस्यों ने बताया कि उनकी कोशिश रहेगी कि यह रात्रिकालीन क्रिकेट प्रतियोगिता हर वर्ष आयोजित की जाए, जिससे जिले के उभरते खिलाड़ियों को लगातार मंच मिलता रहे और रियासी में खेल संस्कृति को नई पहचान मिल सके। उन्होंने जिले के सभी क्रिकेट प्रेमियों और खिलाड़ियों से इस प्रतियोगिता में बढ़-चढ़कर भाग लेने और खेल भावना को मजबूत करने की अपील भी की।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें