फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमरनाथ जैसा शिवलिंग विराजमान है रियासी के महादेव मंदिर में, बना श्रद्धा का केंद्र

रियासी में आप शंभू महादेव मंदिर में अमरनाथ गुफा में हर वर्ष बर्फ से बनने वाले शिवलिंग की भांति मार्बल से बना शिवलिंग स्थापित है। महादेव मंदिर में आप शंभू शिवलिंग है काफी लोग जहां पूजा करने व माथा टेकने आते है मंदिर का इतिहास काफी पुराना है। कुछ वर्ष पहले लोगों की मांग पर श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड कटरा की तरफ से मंदिर को मार्बल वगैरह लगा सुंदर बनाया गया था। बताया जाता है कि श्री अमरनाथ श्राइन बोर्ड के द्वारा मार्बल से बने लगभग चार फीट ऊंचे शिवलिंग को अमरनाथ गुफा के पास स्थापित किया जाना था लेकिन शिवलिंग का भार ज्यादा होने के कारण वह चॉपर व अन्य किसी प्रकार से गुफा तक नहीं पहुंच सका। बोर्ड ने बाद में शिवलिंग को महादेव मंदिर में का कर इस की स्थापना की।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें