फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर: पौनी में सीनियर सिटीजन फोरम की बैठक, कॉलेज में पेयजल सुविधा का मुद्दा उठा

शनिवार को सीनियर सिटीजन फोरम पौनी के सदस्यों की बैठक आयोजित हुई, जिसमें विभिन्न महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की गई। इस दौरान हाल ही में सेवानिवृत्त हुए शिक्षक कमल किशोर शर्मा और सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य मदन लाल बिल्ला ने सीनियर सिटीजन फोरम की सदस्यता ग्रहण की। नवनियुक्त सदस्यों ने कहा कि फोरम के सदस्यों द्वारा जरूरतमंद लोगों की समस्याओं को उठाकर उनकी आवाज सरकार और प्रशासन तक पहुंचाने तथा समाज सेवा के लिए किए जा रहे कार्यों से प्रभावित होकर उन्होंने फोरम से जुड़ने का निर्णय लिया है। उन्होंने कहा कि वे भी फोरम के साथ मिलकर लोगों की समस्याओं के समाधान और समाज सेवा के लिए कार्य करेंगे। फोरम के अध्यक्ष अजीत राम बधोत्रा ने दोनों नए सदस्यों का स्वागत करते हुए कहा कि फोरम समाजहित के मुद्दों को लगातार उठाता रहेगा। बैठक के दौरान उन्होंने गवर्नमेंट डिग्री कॉलेज पौनी में पेयजल सुविधा का मुद्दा भी उठाया। उन्होंने कहा कि कॉलेज परिसर में अभी तक पीने के पानी का नल नहीं लगाया गया है, जिसके कारण विद्यार्थियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने प्रशासन से मांग की कि कॉलेज में जल्द से जल्द पेयजल नल की व्यवस्था की जाए, ताकि विद्यार्थियों को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध हो सके। इस अवसर पर फोरम के सदस्य जतिंदर बक्शी, नसीब सिंह, रमेश वर्मा, सतपाल, कश्मीरी लाल, मोहन सिंह सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें