चिनैनी कस्बे में पैड़ देवता के स्थान की ओर जाने वाला मार्ग झाड़ियों और गंदगी के ढेर के कारण बदहाल हो गया है, जिससे लोगों की आवाजाही प्रभावित हो रही है। मार्ग की शुरुआत में कचरा जमा होने और झाड़ियों के बढ़ जाने से रास्ता लगभग बंद हो गया है, जिससे स्थानीय लोगों और श्रद्धालुओं को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।