फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu: पंडित तीर्थ राम ने महाकाली मंदिर के इतिहास और चमत्कारों के बारे में बताया

Nikita Gupta Updated Sun, 22 Mar 2026 06:24 PM IST

पौनी क्षेत्र में चैत्र नवरात्रि के चौथे दिन महाकाली मंदिर में विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने मंदिर में पहुंचकर माता रानी की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की और प्रसाद ग्रहण किया। भंडारे के अवसर पर पूरे क्षेत्र में भक्ति और श्रद्धा का माहौल बना रहा। श्रद्धालुओं ने माता के जयकारों के साथ माहौल को भक्तिमय बना दिया। इस मौके पर गांव के सदस्य पंडित तीर्थ राम ने मंदिर के इतिहास के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मंदिर निर्माण से पहले क्षेत्र में कई प्रकार की अप्रिय घटनाएं होती रहती थीं, लेकिन मंदिर के निर्माण के बाद उन घटनाओं पर पूर्ण विराम लग गया और क्षेत्र में सुख-शांति व खुशहाली का माहौल स्थापित हुआ।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें