फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu Kashmir: शोपियां में विकास कार्यों की समीक्षा, विधायक शब्बीर अहमद कुल्ले ने दिए सख्त निर्देश

शोपियां के सर्किट हाउस में विधायक शब्बीर अहमद कुल्ले की अध्यक्षता में ग्रामीण विकास विभाग की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में क्षेत्र में चल रही विकास परियोजनाओं, ग्रामीण बुनियादी ढांचे, कनेक्टिविटी और जन-कल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई। विधायक ने अधिकारियों को सभी परियोजनाओं को गुणवत्ता के साथ निर्धारित समय सीमा में पूरा करने, पारदर्शिता और जवाबदेही बनाए रखने तथा विभागों के बीच बेहतर समन्वय सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने लंबित कार्यों में तेजी लाने और सरकारी योजनाओं का लाभ बिना किसी देरी के आम लोगों तक पहुंचाने पर विशेष जोर दिया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें