रेलवे में निकाली गई नौकरियों में स्थानीय युवाओं को प्राथमिकता नहीं देने व उन्हें दरकिनार किए जाने के विरोध में वीरवार को गीतानगर स्थित कोंकण रेलवे ऑफिस के बाहर प्रदर्शन किया गया। जिला के बक्कल व कौड़ी से आए हुए युवाओं ने कोंकण रेलवे ऑफिस के बाहर मुख्य गेट के बाहर नारेबाजी की। इस दौरान युवाओं ने कहा कि जब रेलवे का काम शुरू हुआ था तो लोगों को दिहाड़ीदार के रूप में काम मिला था अब स्थाई नौकरी से उन्हें बाहर किया जा रहा है। जिन लोगों ने अपनी जमीनें रेलवे को दी उन्हें पूछा तक नहीं जा रहा है। युवाओं की अनदेखी की का रही है। मौके पर आए युवाओं ने एकजुट हो नारे लगाए कहा कि पिछले दिनों जो पद निकले उन पर बाहरी जिला या बाहरी राज्यों के लोगों को रखा गया है। स्थानीय युवाओं के बारे में कोई बात नहीं हो रही है वह लोग बेरोजगार हो गए है।