फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली कटौती से परेशान तलवाड़ा के लोगों ने किया महादेव फीडर विरोधी प्रदर्शन का ऐलान

निकिता गुप्ता Updated Fri, 22 Aug 2025 02:53 PM IST

तलवाड़ा गांव में बिजली की सप्लाई महादेव फीडर से देने का विरोध जताते हुए बुधवार को स्थानीय लोगों का एक प्रतिनिधिमंडल विभाग के अधिकारियों से मिला। लोगों ने अधिकारी को कहा कि तलवाड़ा व उस के आस पास के गांव में बिजली पौनी फीडर से आती है। लगातार कटौती होने के कारण पिछले महीने वहां के लोगों ने प्रदर्शन कर बिजली की सप्लाई रियासी से देने की मांग की थी। विभाग ने बारादरी से दरिया के पुल के आर पर खंभे व तार को बिछाया है जिन से बिजली की सप्लाई रियासी के महादेव फीडर से देने की तैयारी है। लोगों ने अधिकारों को बताया कि उन्हें तलवाड़ा में बिजली की सप्लाई देने से परहेज नहीं है लेकिन अगर बिजली की सप्लाई महादेव फीडर से दी जाती है तो इस का भार नगर पर पड़ेगा। स्थानीय लोगों को बिजली की अतिरिक्त कटौती से जुझना पड़ सकता है वहीं अगर कभी कोई खराबी आती है तो उसे ठीक करने में भी समय लगेगा। लोगों ने तलवाड़ा व अन्य ग्रामीण इलाकों में बिजली की सप्लाई के लिए अलग से ट्रांसमिशन लाइन लगाने को कहा। अधिकारी ने कहा कि तलवाड़ा की बिजली पनासा फीडर से देने का प्लान है इस से रियासी नगर में बिजली सप्लाई प्रभावित नहीं होगी लोगों के साथ परेशानी नहीं आने दी जाएगी। मौके पर नगर परिषद के पूर्व चेयरमैन सुदेश कुमार पूरी पूर्व पार्षद अमित शर्मा,वीरेंद्र शर्मा के अलावा अंकुश नरगोत्रा सतपाल शर्मा रिंकू गुप्ता अश्वनी शर्मा विशाल पंडोत्रा जगदीश सिंह मौजूद रहे। वापिस आने पर लोगों ने कहा कि अगर विभाग ने तलवाड़ा में बिजली महादेव फीडर से दी तो इस के विरोध में धरना प्रदर्शन किया जाएगा।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें