आरएस पुरा में धान की कटाई के दौरान प्रवासी मजदूर कम मजदूरी मिलने से परेशान हैं, वहीं किसान खाद, बीज और बिजली की बढ़ती कीमतों के बीच धान का उचित दाम नहीं मिलने की शिकायत कर रहे हैं। किसानों का कहना है कि बाजार में बासमती चावल 120 रुपये प्रति किलो बिक रहा है, जबकि उन्हें धान महज 5000 रुपये प्रति क्विंटल बेचना पड़ रहा है।