रियासी में मंगलवार को रामनवमी के अवसर पर नगर के प्रसिद्ध कालका माता मंदिर में माथा टेकने को लोगों की भीड़ उमड़ी। इस के साथ ही मंदिर में कंजक पूजन भी किया गया। मंगलवार सुबह से ही मंदिर में आने वाले लोगों की भीड़ उमड़ने लगी लोगों की कतार मंदिर के मुख्य द्वार से लगी रही। मंदिर परिसर माता के जयघोष से गूंजता रहा। मंदिर में आई महिलाएं माता की भेंटे गाती हुई दिखी। मंदिर के पुजारी बलवंत राज शर्मा ने बताया कि सुबह मंदिर के कपाट खुलते ही लोग आना शुरू हो थे दोपहर तक मंदिर में लोग आते रहे।