रियासी के मुख्य बस अड्डे के पास स्थानीय दुकानदारों ने मिल कर ठंडे मीठे पानी की छबील को लगाया। इस दौरान बस अड्डे,मुख्य बाजार में आने वाले लोगों को ठंडे पानी के साथ ही कोल्ड ड्रिंक बांटी गई। लोगों को दोपहर के भोजन के रूप में दाल चावल भी खिलाए गए। बस अड्डे के पास लगी छबील पर लोगों की भीड़ उमड़ी। इस के अलावा नगर के महादेव मोहल्ले व बाजार में भी पानी की छबील लगाई गई।