नौशेरा में भारतीय मजदूर संघ के प्रतिनिधिमंडल ने संजीव शर्मा के नेतृत्व में अतिरिक्त जिला आयुक्त डॉ. प्रीतम लाल से मुलाकात कर प्रधानमंत्री और जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में अस्थायी कर्मचारियों की वेतन विसंगतियां दूर करने और उन्हें उनका हक दिलाने की मांग प्रमुखता से उठाई गई।