वीरवार को गीतनगर में स्थित एक रेस्तरां में कार्यक्रम कर डोगरी भजन मैया मेरी को यू ट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया। युवा गायक भारती शर्मा और गायक देव राज ने गाने में अपनी आवाज दी। मां वैष्णों देवी प्रोडक्शन के बैनर तले जारी किए गए गाने के कार्यक्रम के मौके पर प्रमुख रंगकर्मी और सवरंग कला संगम के डायरेक्टर राजेश अजनबी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। युवा गायक गुरजीत सिंह ने अतिथि और दोनों गायकों को माता की चुन्नी पहना कर स्वागत किया। गाने के रिलीज होने पर गायकों के परिजन भी मौजूद रहे।