फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला पुलिस लाइन में आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता में बाबा जीतो क्लब ने नृसिंह क्लब को हराया

रियासी के गीता नगर में स्थित जिला पुलिस लाइन में आईआरपी की तरफ से बलिदान जवानों की याद में करवाई जा रही क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल शनिवार को हुआ। फाइनल मैच बाबा जीतो क्रिकेट क्लब अगार बल्लियां की टीम ने नृसिंह क्रिकेट क्लब सलाल को 84 रनों से हरा कर जीता। उधमपुर रियासी रेंज की डीआईजी सराह रिजवी मुख्य अतिथि रही उनके साथ आईआरपी के डीआईजी विनोद कुमार ने उपस्थित रहते हुए विजेता टीम को ट्रॉफी दी। वहीं उपविजेता टीम को भी सम्मानित किया गया। मैच में शानदार बल्लेबाजी कर 70 रन बनाने वाले बाबा जीतो के बल्लेबाज रोहित सिंह को सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी घोषित किया गया। मैच के दौरान बलिदान जवानों की फोटो के आगे दीप प्रज्वलित कर उन्हें पुष्प भी चढ़ाए गए। मैच के दौरान जिला प्रशासन के अधिकारी व स्थानीय लोग भी मौजूद।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें