रियासी में बुधवार को वार्षिक कार्निवल की शुरुआत हुई एडीसी राकेश कुमार और एसएसपी परमवीर सिंह ने वार्षिक कार्निवल की रीवन काट कर शुरुआत की। मिनी सचिवालय के साथ शुरू हुए वार्षिक कार्निवल में बच्चों के लिए झूलों के अलावा कई प्रकार की दुकानों को लगाया गया है। कार्निवल के भीतर खाने पीने की दुकानें भी लगाई गई है। लगभग एक महीना तक चलने वाले इस कार्निवाल में आने वाले लोगों के लिए मनोरंजन के लिए सभी सुविधाएं दी जा रही है। आम लोगों के लिए जहां पर बनी दुकानों पर काफी कम दाम पर चीजों की बिक्री हो रही है।