जम्मू की आरसपुरा तहसील के मीरां साहब कस्बे में सरकारी गर्ल्स हाई सेकेंडरी स्कूल और न्यू गांधी मेमोरियल हायर सेकेंडरी स्कूल आदि के बच्चों ने नशे के खिलाफ का जागरूकता रैली निकाली। स्कूल परिसर से एसपी हेड क्वार्टर रमनीश गुप्ता ने स्कूली बच्चों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान मीरां साहब थाना प्रभारी सहित अन्य पुलिस के अधिकारी भी मौजूद रहे।