शोपियां में प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन जम्मू-कश्मीर की कार्यकारिणी बैठक में शिक्षा व्यवस्था, निजी स्कूलों, शिक्षकों और छात्रों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा हुई। एसोसिएशन ने सिराज-उल-उलूम को लेकर जिला अदालत के हालिया आदेश का स्वागत किया और दो साप्ताहिक अवकाश समेत अन्य विषयों पर सरकार के साथ संवाद जारी रखने की बात कही।