जिला उधमपुर में जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर बटल बालियां के पास देर रात सड़क हादसा हो गया। यहां जेसीबी वाहन के पलटने से चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलते ही उसे इलाज के लिए जीएमसी उधमपुर ले जाया गया, लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका। चालक की मौत से उसके परिजनों में शोक की लहर दौड़ गई। इसे लेकर परिजनों ने जमकर हंगामा किया। उनका कहना है कि वह देर रात जेसीबी लेकर कहां जा रहा था। नियम के अनुसार उसे फैक्ट्री में होना चाहिए था, इसकी जांच की जानी चाहिए। मौके पर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने लोगों को समझाया और उचित कार्रवाई करने का आश्वासन दिया।