फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

36 सालों में कश्मीर ने बहुत कुछ खोया, अब तापमान भी तोड़ रहा रिकॉर्ड; बोले गुलाम नबी आजाद

निकिता गुप्ता Updated Sat, 02 Aug 2025 03:36 PM IST

गांधी ग्लोबल फेमिली द्वारा वीरवार को आयोजित सम्मान समारोह में पद्म भूषण गुलाम नबी आजाद ने कहा कि बीते 36 वर्षों में आतंकवाद ने हमारे कश्मीर की रोजी-रोेटी और मौसम छीन लिया। अब तो कश्मीर का भी तापमान दशकों का रिकार्ड तोड़ रहा है। कहा कि, पहलगाम की घटना अत्यंत दुखद है लेकिन उस संकट की घड़ी में भी कश्मीरियों ने बेखौफ होकर सभी की मदद की। कश्मीरियों की मेहमाननवाजी का पूरा देश कायल है। गुलाम नबी ने कहा कि सिर्फ गांधी नाम की माला जपने से काम नहीं चलेगा बल्कि उनके विचारों को अपनाएं। बच्चों को उनके बारे में बताएं। जहां तक संभव हो मेरी तरह अहिंसा, सत्य और ईमानदारी की राह पर चलें। गांधी जी के विचारों को आत्मसात करें।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें