राजोरी के विधायक इफ्तिखार अहमद ने आधी रात जीएमसी अस्पताल पहुंचकर टेंपो हादसे में घायल मरीजों का हालचाल जाना और उपचार व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने अस्पताल प्रशासन को लापरवाही न बरतने और घायलों को बेहतर व निर्बाध चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के सख्त निर्देश दिए।