राजोरी के सरकारी बॉयज मॉडल हायर सेकेंडरी स्कूल में लीगल लिटरेसी क्लब का उद्घाटन किया गया, जिसका उद्देश्य विद्यार्थियों को कानून, न्याय, समानता और नागरिक अधिकारों के प्रति जागरूक करना है। क्लब के माध्यम से छात्रों को उनके कानूनी अधिकारों व कर्तव्यों की जानकारी देकर उन्हें जिम्मेदार, जागरूक और सशक्त नागरिक बनाने पर जोर दिया जाएगा।