कठुआ में जलशक्ति विभाग के अस्थायी कर्मचारियों ने तीन माह से वेतन नहीं मिलने के विरोध में प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने सरकार और विभाग के खिलाफ नारेबाजी करते हुए लंबित वेतन जल्द जारी करने की मांग उठाई। कर्मचारियों का कहना है कि लंबे समय से वेतन नहीं मिलने के कारण उनके सामने परिवार का खर्च चलाने में भी मुश्किलें पैदा हो रही हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर जल्द वेतन जारी नहीं किया गया तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।