फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कठुआ में अमरनाथ यात्रा के पंजीकरण के लिए पहुंचे भक्त, लेकिन नहीं खुले काउंटर

श्री अमरनाथ यात्रा का अग्रिम पंजीकरण आज से शुरू हो गया है। कठुआ में पहले ही दिन पहला पंजीकरण करवाने के लिए पहुंचे भक्तों को निराशा हाथ लगी है। पंजाब नेशनल बैंक की कठुआ ब्रांच से यह पंजीकरण करवाने की सुविधा दी गई है लेकिन पहले दिन काउंटर नहीं खुले। हीरानगर से आए भक्तों के इस जत्थे में शामिल विकास महाजन ने बताया कि श्राइन बोर्ड ने 14 अप्रैल से बताया था लेकिन बैंक प्रबंधकों ने बताया कि कंप्यूटर ही उपलब्ध नहीं है। यह निराशाजनक है। उन्होंने बताया कि तीन जुलाई को पहले जत्थे में ही बाबा बर्फानी के दर्शन करना चाहते थे। हीरानगर से आए सुमित शर्मा ने बताया कि सभी साथी मिलकर पंजीकरण करवाना चाहते थे। लेकिन सभी परेशान हैं। बैंक अधिकारियों की ओर से स्पष्ट जानकारी नहीं दी जा रही है। युवा भक्त सुबह सात बजे से उठकर आए थे लेकिन अब निराश होना पड़ रहा है। कब पंजीकरण शुरू होगा इसकी जानकारी नहीं दी जा रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें