फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नफरत मिटाकर समाज में हमदर्दी बढ़ाना है मकसद : इमरान नदवी

अमर उजाला ब्यूरो झांसी। अमर उजाला साक्षात्कार की कड़ी में बुधवार को समाजसेवी संस्था ऑल इंडिया पयाम-ए-इंसानियत फोरम के बुंदेलखंड प्रभारी मुफ्ती इमरान अहमद नदवी से बातचीत की गई। उन्होंने कहा कि संस्था का मुख्य उद्देश्य समाज से नफरत खत्म कर आपसी प्रेम और हमदर्दी को बढ़ावा देना है। संस्था में हर धर्म के लोगों की सहभागिता है और बिना किसी प्रकार का फंड जुटाए सामाजिक सेवा के कार्य किए जा रहे हैं। इमरान नदवी ने बताया कि संस्था के सामाजिक कार्यों का खर्च उससे जुड़े वालंटियर स्वयं उठाते हैं। इनमें बड़ी संख्या में हिंदू समाज के लोग भी शामिल हैं। संस्था आर्थिक रूप से कमजोर बंदियों को जेल से छुड़ाने में मदद करती है। जरूरतमंदों तक भोजन पहुंचाने के साथ ही जिला अस्पताल में हर सप्ताह मरीजों को फल वितरित किए जाते हैं। उन्होंने बताया कि बच्चों में मोबाइल की बढ़ती लत और उससे पैदा हो रही विकृतियों को दूर करने के लिए भी संस्था जागरूकता के प्रयास कर रही है। संस्था का प्रयास है कि समाज में आपसी सौहार्द और इंसानियत की भावना मजबूत हो।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें