हरियाणा के जींद में महिला खाप पंचायत सरकार से नाराज दिखाई दी। दरअसल जिस तरह सेना और अर्धसैनिक बलों के जवानों पर पिछले दिनों हमले से आहत महिला खाप अध्यक्ष संतोष दहिया ने सरकार पर नाराजगी जताते हुए कहा कि अगर सरकार जाट आंदोलन कर रहे 31 युवकों पर सख्ती से कार्रवाई कर जान ले सकती है तो सेना और अर्धसैनिक बलों पर हो रहे अत्याचार पर सख्ती क्यों नहीं दिखा रही।