कानपुर में हुए रेल हादसे के बाद मौके का जायजा लेने पहुंची केंद्रीय राज्य मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति ने महज दो माह के अंदर हुए दो बड़े ट्रेन हादसों को लेकर सवाल खड़े किए। साध्वी ने कहा कि इंदौर-पटना एक्सप्रेस और सियालदह-जयपुर एक्सप्रेस हादसे एक जैसे हैं। इंजन और पांच-छह बोगियां छोड़कर बाकी बोगियां पलटी हैं। अब इसके पीछे क्या कारण है इसकी गहनता से जांच होगी। साध्वी ने कहा कि जांच में जो भी दोषी पाया जाएगा उनपर सख्त कार्रवाई होगी। उन्हें किसी भी हालात में नहीं छोड़ा जाएगा। साध्वी ने कहा कि वह पूरे मसले पर रेल मंत्री से भी बातचीत करेंगी। बुलेट ट्रेन के सवाल का जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि उसके लिए अलग से ट्रेन बनेगा।