इलाहाबाद के हिम्मतगंज में उर्स के मौके पर इन दिनों हजारों जायरीनों का जमावड़ा लगा हुआ है। कुरानखानी के साथ गुरुवार को उर्स शुरू हुआ। अल्लाह की रहमत के लिए कव्वालों ने जो महफिल सजाई, उसमें शामिल होने के लिए देश भर से अकीदतमंदों इलाहाबाद पहुंच रहे हैं।