कानपुर में फर्जी तरीके से सेना में भर्ती कराने वाले गैंग के सरगना समेत तीन लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। कानपुर के रेलबाजार की पुलिस, क्राइम ब्रांच और सर्विलांस टीम ने संयुक्त प्रयास में गैंग सरगना मोहम्मद अयूब से साथ तीन को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, सेना में फर्जी भर्ती के मामले में सेना के तीन अफसर, एक हवलदार समेत छह लोगों के शामिल होने की खबर है।