भगवान शंकर के मंदिरों के लिए विख्यात आगरा में महाशिवरात्रि पर्व की जोरदार तैयारियां चल रही है। गुरुवार को यमुना किनारे स्थित बिल्वकेश्वर नाथ महादेव मंदिर में महिलाओं ने शिवजी की बारात में शामिल होने के लिए हाथों में मेहंदी लगाई। इसके बाद शिवलिंग की पूजा अर्चना की। मंदिर के महंत ने बताया कि शुक्रवार सुबह से मंदिर में जलाभिषेक शुरू हो जायेगा। शिवजी की बारात निकाली जायेगी। शाम को फूलबंग्ला आदि आयोजन होंगे।