जम्मू-कश्मीर में एक बार फिर आतंकी हमला हुआ है। आतंकियों ने अखनूर में जनरल रिजर्व इंजीनियरिंग फोर्स के कैंप को निशाना बनाया। आधी रात के बाद हुए इस हमले में तीन कर्मचारियों की मौत हो गई। सूत्रों के मुताबिक तीन से चार आतंकियों ने अंधेरे का फायदा उठाकर कैंप पर हमला किया और इससे पहले कि उन पर कार्रवाई होती वो मौके से भाग निकले।