समाजवादी पार्टी में चल रहे पारिवारिक कलह को खत्म करने के लिए पार्टी कार्यकर्ताओं ने कानपुर के दांडी आश्रम में विश्वकुम्भ महायज्ञ कराया। इस यज्ञ को करने के लिए 21 पंडित गंगा तट के किनारे पहुंचे। इतना ही नहीं यज्ञ कराने के लिए मुलायम परिवार के धार्मिक आचार्य शिवकांत महाराज खुद मौजूद रहे, जिन्होंने उम्मीद जताई है कि इस यज्ञ से परिवार में चल रही आपसी कलह खत्म हो जाएगी।